डेस्क | OTT पर सालों तक राज करने के बाद “मिर्जापुर” फ्रेंचाइजी अब बड़े पर्दे पर आ चुकी है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी “मिर्जापुर: द मूवी” 4 सितंबर को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अपने चिर-परिचित किरदारों में नजर आए।
फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, क्योंकि वेब सीरीज के जरिए मिर्जापुर के किरदार पहले ही घर-घर में मशहूर हो चुके हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली है और सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के सकारात्मक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
सितंबर का महीना बॉलीवुड के लिए वैसे भी बेहद व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि इसी महीने कई और बड़ी फिल्में सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं, जिससे दर्शकों के पास मनोरंजन के भरपूर विकल्प मौजूद रहेंगे।
