truthline technology article image

डेस्क । सितंबर 2026 का महीना स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए खास साबित होने वाला है। इस महीने Apple, Xiaomi, Vivo, Poco और Redmi जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज डिवाइस भारतीय बाजार में उतारने जा रही हैं, जो त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री के मकसद से लॉन्च किए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा में Apple की नई iPhone 18 सीरीज है, जिसे 9 सितंबर को पेश किया जा सकता है। इसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी सितंबर में ही अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी पेश कर सकती है, जिसमें किताब की तरह मुड़ने वाला डिजाइन और बेहतर हिंज तकनीक मिलने की उम्मीद है।
दूसरी ओर, Xiaomi की Redmi Note 17 Pro सीरीज भी 15 सितंबर के आसपास भारत में लॉन्च हो सकती है, जिसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ा AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा Vivo, Poco और अन्य ब्रांड्स भी इस महीने अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं, जिससे ग्राहकों के पास चुनने के लिए कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *